Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर महंत नृत्य गोपाल दास ने देशवासियों को दी बधाई, PM मोदी और CM योगी पर जताया इस चीज का भरोसा

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर महंत नृत्य गोपाल दास ने देशवासियों को दी बधाई, PM मोदी और CM योगी पर जताया इस चीज का भरोसा

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर महंत नृत्य गोपाल दास ने देशवासियों को दी बधाई, PM मोदी और CM योगी पर जताया इस चीज का भरोसा

Janmashtami 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 4, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: September 4, 2026 11:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर महंत नृत्य गोपाल दास देशवासियों को दी बधाई
  • अखाड़ा परिषद की कार सेवा का किया समर्थन
  • PM मोदी और CM योगी पर जताया भरोसा

अयोध्या: Janmashtami 2026 आज पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल है। देशभर के अलग-अलग मंदिरों में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने देशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में खुशहाली आने की प्रार्थना की।

पीएम मोदी और सीएम योगी पर जताया विश्वास

Janmashtami 2026 जन्माष्टमी के अवसर पर अपने संदेश में महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मैं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण इस बार मथुरा नहीं आ पा रहा हूं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में यदि साधु-संत कारसेवा का निर्णय लेते हैं, तो मैं भी उनके साथ इस पावन संकल्प में सहभागी बनूंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।