Indore Begging Ban: अब भीख मांगना पूरी तरह से बैन, सूचना देने वालों को मिलेगा इतने हजार का इनाम, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Indore Begging Ban: अब भीख मांगना पूरी तरह से बैन, सूचना देने वालों को मिलेगा इतने हजार का इनाम, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Indore Begging Ban: अब भीख मांगना पूरी तरह से बैन, सूचना देने वालों को मिलेगा इतने हजार का इनाम, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Indore Begging Ban: अब भीख मांगना पूरी तरह से बैन, सूचना देने वालों को मिलेगा इतने हजार का इनाम, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू /image: AI Generated

Modified Date: September 4, 2026 / 11:14 am IST
Published Date: September 4, 2026 10:44 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर जिले की राजस्व सीमा में भिक्षावृत्ति पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है
  • भीख मांगने के साथ-साथ भीख देना और भिक्षावृत्ति करने वालों से सामान खरीदना भी प्रतिबंधित है
  • सही सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रशासन की ओर से ₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

इंदौर Indore Begging Ban: मध्यप्रदेश में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले में भिक्षावृत्ति पर पूरी तरह प्रतिबंध (Indore Bhiksha Vritti Ban 2026) लगा दिया है। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा (Shivam Verma Collector Order) ने आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 31 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

भिक्षा मांगने वाले से सामान खरीदने पर भी रोक (Madhya Pradesh Begging Ban)

Indore News जारी आदेश के अनुसार अब इंदौर जिले की राजस्व सीमा में भीख मांगना ही नहीं, बल्कि भिखारियों को भीख देना भी प्रतिबंधित है। इसके अलावा भिक्षा मांगने वाले लोगों से किसी भी तरह का सामान खरीदने पर भी रोक लगा दिया गया है।

सूचना देने पर मिलेगा 1000 का इनाम (1000 Reward for Information Indore)

Indore Begging Ban प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं कोई व्यक्ति भीख मांगता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दें। सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर कहीं आपको लोई भीख मांगते दिखे तो परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा के मोबाइल नंबर 9691494951 पर सूचना देकर इनाम भी पा सकते है। प्रशासन के अनुसार आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.