पाकिस्तान: सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोटकों से लदे वाहन को किया तबाह
पाकिस्तान: सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोटकों से लदे वाहन को किया तबाह
पेशावर, सात जून (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को ड्रोन हमले के जरिये नष्ट कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि विस्फोटकों से लदे इस वाहन को उसके तय ठिकाने पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि इस वाहन का इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए किया जाना था।
यह वाहन शनिवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वज़ीरिस्तान जिले के सारा गढ़ा इलाके में ड्रोन हमले की चपेट में आया।
इस कार्रवाई में हुए नुकसान या इसमें शामिल संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान के बारे में अभी विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है।
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र पिछले कई वर्षों से लगातार अशांति का सामना कर रहा है, जिसका मुख्य कारण चरमपंथी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार होने वाले सैन्य अभियान हैं।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


