पाकिस्तान: सिंध प्रांत में सड़क दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत, 20 अन्य घायल
पाकिस्तान: सिंध प्रांत में सड़क दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत, 20 अन्य घायल
कराची, एक जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो तेज रफ्तार बसों की भिड़त में कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा, ‘‘एक बस लाहौर से कराची आ रही थी जबकि दूसरी कराची जा रही थी। दोनों बसों की गति तेज थी और इसके चलते दोनों में टक्कर हो गई।’’
थाना प्रभारी नजीम भुट्टो ने कहा, ”नौशेरो फिरोज में मोरो के करीब हुए इस हादसे में कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।”
घायलों को नवाबशाह और नौसेरो फिरोज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस महीने की शुरुआत में नवाबशाह के करीब मेहरान राजमार्ग के किनारे स्थित एक सड़क पर दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि 42 अन्य घायल हो गए थे।
भाषा अभिषेक
अभिषेक अमित
अमित

Facebook


