BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pakistan NSC Meeting Today: भारत के सख्त फैसलों से हैरान पाकिस्तान.. PM शाहबाज ने बुलाई NSC की बैठक, सेना के लोग भी रहेंगे मौजूद

मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 17 अन्य घायल हो गए। भारत ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को …

Pakistan summoned an emergency NSC meeting today

Pakistan summoned an emergency NSC meeting today

satya prakash
Published: 24 Apr 2025 | 7:07 amModified: 24 Apr 2025 | 7:11 am
HIGHLIGHTS
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई शुरू की।
  2. शहबाज शरीफ ने भारत के बयानों के जवाब में NSC की आपात बैठक बुलाई।
  3. सिंधु जल संधि निलंबित, वीजा और उच्चायोग स्टाफ पर भी सख्त फैसले।

Pakistan summoned an emergency NSC meeting today: इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए दिए गए कड़े बयानों और उठाए गए कदमों के जवाब में की जा रही है।

Read More: Kashmir Atanki Hamla Update: आतंकी हमले के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता.. CM ने बताया 'देश की अखंडता पर सीधा हमला'..

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक भारत की ओर से आए आधिकारिक बयान का जवाब देने के लिए बुलाई गई है।

Pakistan summoned an emergency NSC meeting today: इस बीच, पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने एक साक्षात्कार में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस हमले को "फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन" (यानी भारत द्वारा खुद पर किया गया हमला) करार देते हुए इसके पीछे भारत का हाथ होने की संभावना जताई।

वहीं, पाकिस्तान की राजनीति में भी हलचल देखी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की खबरें सामने आई हैं। बताया गया है कि वह पीएमएल-एन पार्टी की शीर्ष रणनीतिक बैठकों में भाग लेने के लिए लंदन से लौट रहे हैं। हालांकि उनकी वापसी की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

पाकिस्तान पर सख्त हुआ भारत

Pakistan summoned an emergency NSC meeting today: गौरतलब है कि, भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदमों की घोषणा की है। भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान इन पांच फैसलों की जानकारी दी।

  • अटारी-वाघा सीमा को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है। वैध यात्रा दस्तावेज रखने वाले पाकिस्तानी नागरिक 1 मई से पहले भारत लौट सकते हैं।
  • सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया है। मिस्री ने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए विश्वसनीय और स्थायी कदम नहीं उठाता, यह संधि स्थगित रहेगी।
  • नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा सलाहकारों को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित कर भारत छोड़ने को कहा गया है।
  • इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाकर 30 की जा रही है।
  • भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के विशेष वीजा को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।

Read More: Heatwave Alert In MP: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मौसम विभाग ने प्रदेश के इन जिलों में लू का अलर्ट किया जारी 

दरअसल मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 17 अन्य घायल हो गए। भारत ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: यह हमला मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और 17 लोग घायल हुए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Pakistan summoned an emergency NSC meeting today Will react to India's decisions

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm