पाकिस्तान ने कथित ‘संघर्ष विराम उल्लंघनों’ को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

Ads

पाकिस्तान ने कथित 'संघर्ष विराम उल्लंघनों' को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 03:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

इस्लामाबाद, दो फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघनों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मंगलवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया।

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि सोमवार को हॉटस्प्रिंग और जंद्रोत सेक्टरों में गोलीबारी के कारण चार नागरिक घायल हुए हैं।

पाकिस्तान ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने और जानबूझकर संघर्ष विराम उल्लंघन की ऐसी अन्य घटनाओं की जांच करने और एलओसी और ‘वर्किंग बाउंडरी’ के पास शांति बनाए रखने आह्वान किया गया है।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश