पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’’ को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया
पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’’ को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 10 सितम्बर (भाषा) पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब किया।
विदेश कार्यालय ने एक बयान में दावा किया कि मंगलवार की रात को एलओसी पर बेदोरी सेक्टर में ‘‘बिना उकसावे के की गई गोलीबारी’’ में तीन नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गये।
उसने दावा किया कि इस वर्ष संघर्ष विराम की 2,199 घटनाओं में 17 लोगों की मौत हुई है और 171 अन्य घायल हुए है।
विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करना चाहिए।
भाषा देवेंद्र उमा
उमा

Facebook


