बम विस्फोट में मारा गया पाकिस्तान का शीर्ष भगोड़ा आतंकवादी कमांडर, घोषित था 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम
बम विस्फोट में मारा गया पाकिस्तान का शीर्ष भगोड़ा आतंकवादी कमांडर, घोषित था 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम
पेशावर, 28 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान का एक शीर्ष भगोड़ा आतंकवादी कमांडर दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे बम विस्फोट में मारा गया। उस पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम था। एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है।
Read More News: कुतिया ने पांच पिल्लों को दिया जन्म, 12 गांव के 2 हजार लोगों को दी दावत, आकाल पड़ने के बाद से है ऐसी मान्यता
प्रतिबंधित लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी समूह का नेता मंगल बाग कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
Read More News: शिवराज का सवर्ण कार्ड! कांग्रेस ने बताया पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा
एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के गवर्नर जियाउलहक अमरखिल के हवाले से बताया, ‘आज सुबह नांगरहार के आकिन जिले के बंदर दारा इलाके में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में वह अपने दो सहयोगियों के साथ मारा गया।”
Read More News: चुनावी वादे…विपक्ष मांगे हिसाब! वादों पर आरोप-प्रत्यारोप की सियासत
अखबार ने कहा कि ट्रक क्लीनर से आतंकवादी बना बाग प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध था।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल बोले- किसान का बेटा हूं, किसान के लिए लडूंगा…छत्तीसगढ़ की एक आवाज है- ‘जय किसान’

Facebook


