सेना प्रमुख मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए ईरान पहुंचा

सेना प्रमुख मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए ईरान पहुंचा

सेना प्रमुख मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए ईरान पहुंचा
Modified Date: April 15, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: April 15, 2026 8:39 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को तेहरान पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को सुलझाने के इस्लामाबाद के प्रयासों का हिस्सा है।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने एक बयान में कहा कि मुनीर उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जिसमें गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल हैं।

इसमें कहा गया है, ‘फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी प्रतिनिधिमंडल के साथ जारी मध्यस्थता प्रयासों के तहत तेहरान पहुंचे हैं।’

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब, कतर और तुर्कीये की आधिकारिक यात्राओं पर रवाना हुए।

विदेश कार्यालय ने कहा कि सऊदी अरब और कतर की ये यात्राएं द्विपक्षीय संदर्भ में होंगी, जहां प्रधानमंत्री दोनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और जारी द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।

ये दौरे जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान को एक समझौते पर पहुंचने में मदद करने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

इससे पहले, अमेरिका और ईरान ने सप्ताहांत में पाकिस्तान में अपने संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रत्यक्ष वार्ता की, लेकिन वार्ता रविवार सुबह बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।

एक अधिकारी के अनुसार, दूसरे दौर की वार्ता आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है, जिसके लिए पाकिस्तान पूरा प्रयास कर रहा है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में