बलूचिस्तान में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 21 आतंकियों को मार गिराया
बलूचिस्तान में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 21 आतंकियों को मार गिराया
कराची, एक फरवरी (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकी हमलों के बाद सोमवार रात से अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कार्रवाई करते हुए एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े कम से कम 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आतंकियों ने तीन हमलों को अंजाम दिया, जिनमें एक उच्च सुरक्षा वाली जेल को भी निशाना बनाया गया था।
सोमवार रात को बलूचिस्तान के माच शहर और कोलपुर इलाकों में हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने यह अभियान शुरू किया था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘माच और कोलपुर में अभियान के दौरान अब तक 21 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।’’
सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार अभियान के दौरान चार सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक भी मारे गए हैं।
भाषा शफीक शोभना
शोभना

Facebook


