पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा प्लूटोनियम है उत्तर कोरिया के पास
पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा प्लूटोनियम है उत्तर कोरिया के पास
सियोल। उत्तर कोरिया में परमाणु फैसिलिटी की नई तसवीरों से पता चलता है कि उसने अपने हथियार कार्यक्रम के लिए पूर्व मंे लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक प्लूटोनियम का उत्पादन किया है। अमेरिका की एक वेबसाइट का आकलन ऐसे समय में सामने आया है। जब प्योंगयांग की महत्वाकांक्षा को लेकर तनाव चरम पर है।
निगरानी रखने वाली वेबसाइट 38 नार्थ जाॅन हाॅपकिंस यूनिवर्सिटी से जुड़ी है। इसके मुताबिक योंगब्योन परमाणु परिसर की थर्मल छवि दर्शाती है कि प्योंगयांग ने पिछले साल सितंबर और इस साल जून के बीच कम से कम दोगुनी मात्रा में प्लूटोनियम का उत्पादन किया है। इसमें बताया गया कि रेडियो केमिकल प्रयोगशाला बीच-बीच में संचालित होती है।

Facebook


