कश्मीर मुद्दे को लेकर पीएम इमरान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- सभी मुद्दों का समाधान हो जाए, जानें क्या आया जवाब

Ads

कश्मीर मुद्दे को लेकर पीएम इमरान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- सभी मुद्दों का समाधान हो जाए, जानें क्या आया जवाब

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 04:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

इस्लामाबद, (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर कहा है कि जम्मू कश्मीर मुद्दा सहित दोनों देशों के बीच लंबित सभी मुद्दों का समाधान करने को लेकर सार्थक और नतीजे देने वाली वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है।

Read More News: प्रेमी जोड़ा ने थाने में रचाई शादी, मारपीट और मामला दर्ज होने के बाद आखिरकार राजी हुए दोनों के परिजन 

खान ने यह पत्र पाकिस्तान दिवस के मौके पर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भेजी गई बधाइयों के जवाब में लिखा है। मोदी ने अपने पत्र में कहा था कि पाकिस्तान के साथ भारत सौहार्द्रपूर्ण संबंधों की आकांक्षा करता है, लेकिन विश्वास का वातावरण, आतंक और बैर रहित माहौल इसके लिए ‘अनिवार्य’ है।

Read More News:  होम आइसोलेशन में रहने वालों को खुद लेनी होगी दवाई, मध्यप्रदेश में आज 2173 नए कोरोना केस, 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी के पत्र के जवाब में खान ने उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि पाकिस्तान के लोग भारत सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण सहयोगी संबंध की आकांक्षा करते हैं।

Read More News: 10 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय, लगातार मौतों से दहशत में ग्रामीण, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच की मांग

आतंक मुक्त माहौल पर खान ने कहा कि शांति तभी संभव है, यदि कश्मीर जैसे सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो जाए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने 29 मार्च को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हम इस बात से सहमत हैं कि खासतौर पर जम्मू कश्मीर विवाद जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच लंबित सभी मुद्दों के समाधान पर दक्षिण एशिया में टिकाऊ शांति एवं स्थिरता निर्भर करती है। ’’

Read More News: दमोह का दंगल! बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन..उपचुनाव के लिए बिछ चुकी सियासी बिसात

खान ने कहा कि सार्थक एवं नतीजे देने वाली वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों को शुभकमानाएं भी दीं।

Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू? राजधानी का आदर्श नगर बना नया हॉटस्पॉट, 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत, 3108 नए मरी​ज मिले

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत की तरफ शांति का हाथ बढ़ाते हुए कहा था कि वक्त आ गया है कि दोनों पड़ोसी देश अतीत को भुला दें और आगे बढ़ें।

Read More News: सावधान!! कोरोना का ‘यू-टर्न’, फिर कोरोना विस्फोट.. दूसरे लॉकडाउन की आहट ?