प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित
Modified Date: May 17, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: May 17, 2026 10:07 pm IST

गोथेनबर्ग (स्वीडन), 17 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित किया गया। यह देश द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ सम्मान की स्थापना 1748 में की गई थी और इसका उद्देश्य स्वीडन के हितों के लिए व्यक्तिगत प्रयासों (विशेष रूप से सार्वजनिक गतिविधियों के क्षेत्र में, साथ ही सार्वजनिक कार्यों और कर्तव्यों के सफल निष्पादन को) को मान्यता देना है।

मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर स्वीडन पहुंचे। गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उनके स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने किया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में