PM Modi France Visit: फ्रांस पहुंचते ही छाए पीएम मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया आत्मीय स्वागत… आज इन कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस पहुंच गए हैं। प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

PM Modi France Visit: फ्रांस पहुंचते ही छाए पीएम मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया आत्मीय स्वागत… आज इन कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi France Visit

Modified Date: June 18, 2026 / 09:30 am IST
Published Date: June 18, 2026 9:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेरिस पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया
  • पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज VivaTech 2026 में शामिल होंगे
  • इस वर्ष VivaTech में भारत का राष्ट्रीय मंडप सबसे बड़ा होगा

पेरिस। PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मोदी ने इस दौरान वैश्विक प्रगति के लिए भारत और फ्रांस की साझेदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया। वहीं, आज पीएम वीवाटेक 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री स्थानीय समयानुसार बुधवार को फ्रांस के शहर एवियॉन से पेरिस पहुंचे, जहां उन्होंने ‘जी7’ शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इस सम्मेलन में भारत को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था। पेरिस, प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, “मैं कुछ ही समय पहले पेरिस पहुंचा हूं, जहां प्रवासी भारतीयों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और फ्रांस को करीब लाने के उनके प्रयासों पर मुझे गर्व है।” उन्होंने कहा, “भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यूरोप के अग्रणी प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष कार्यक्रम ‘वीवाटेक 2026’ में भाग लेंगे और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वीवाटेक यूरोप का प्रमुख प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम है और इस वर्ष के आयोजन में भारत का राष्ट्रीय मंडप सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपीय नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है। फ्रांस की मुख्य भूमि में प्रवासी भारतीय समुदाय की संख्या करीब 1,19,000 है, जबकि फ्रांस के मुख्य भूभाग से बाहर स्थित उसके क्षेत्रों में भारतीय मूल के 3,50,000 से अधिक लोग रहते हैं।

पेरिस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जी7’ शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी को “सार्थक” बताते हुए कहा था कि उन्हें शासन और नीति-निर्माण के प्रमुख क्षेत्रों में भारत के दृष्टिकोण और प्रयासों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

G7 समिट में हुए थे शामिल

आपको बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी कल फ्रांस के एवियन में G7 समिट में शामिल हुए थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब18 मिनट बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा कि मोदी के रहते भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मुँह तोड़ जवाब देने के लिए हमेशा साथ खड़ा है। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के अलावा कोई और नेता भारत में होगा तो मुझे उसके लिए सोचना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.