प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष से वार्ता की

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष से वार्ता की

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष से वार्ता की
Modified Date: July 11, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: July 11, 2026 2:21 pm IST

(तस्वीर सहित)

ऑकलैंड, 11 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से शनिवार को मुलाकात की और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों समेत द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। यह पिछले 40 वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है।

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की।’’

हिपकिंस न्यूजीलैंड लेबर पार्टी के नेता और रेमुताका से सांसद हैं।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘व्यापार और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’

इससे पहले मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत की। इस वार्ता के बाद भारत और न्यूजीलैंड ने अपने संबंधों का रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक विस्तार किया तथा साथ ही दोनों देशों ने 2030 तक वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय वार्षिक व्यापार को दोगुना कर 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया।

बैठक में 10 समझौतों समेत 18 ठोस नतीजे सामने आए।

मोदी ने चुनिंदा मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ भी अलग से बातचीत की।

मोदी की तीन देशों की यात्रा क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रामक रुख की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मुख्य रूप से केंद्रित रही। इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में