Deputy CM Jagdish Devda On Datia By Election : दतिया सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी! नरोत्तम समर्थकों की नाराजगी पर डिप्टी CM ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पार्टी चुनाव…

दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा समर्थकों की नाराजगी पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि टिकट को लेकर असंतोष स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है और जल्द ही सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।

Deputy CM Jagdish Devda On Datia By Election : दतिया सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी! नरोत्तम समर्थकों की नाराजगी पर डिप्टी CM ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पार्टी चुनाव…

Deputy CM Jagdish Devda On Datia By Election / Image Source : X

Modified Date: July 11, 2026 / 01:37 pm IST
Published Date: July 11, 2026 1:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टिकट विवाद पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान।
  • नरोत्तम मिश्रा को बताया भाजपा का वरिष्ठ और सम्मानित नेता।
  • पार्टी ने भरोसा जताया कि जल्द ही नाराजगी दूर कर सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

भोपाल : Deputy CM Jagdish Devda On Datia By Election :   :  दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा  आशुतोष तिवारी  को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  को टिकट न मिलने की वजह से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश और नाराजगी देखी जा रही है। इस पूरे विवाद और कार्यकर्ताओं के गुस्से पर अब मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान सामने आया है।

“टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्वाभाविक”

Datia By Election Ticket Controversy: भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी में यह परंपरा रही है कि शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सभी के लिए सर्वोपरि होता है। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमारे बेहद वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और वे संगठन को बहुत अच्छे से जानते हैं,वे स्वयं भी कार्यकर्ताओं को समझाएंगे।

सभी लोग मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे

Datia By Election Candidate Ashutosh Tiwari  डिप्टी सीएम ने भरोसा जताया कि यदि कार्यकर्ताओं में नाराजगी का कोई विषय आया भी है, तो पार्टी स्तर पर वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे और परिवार की तरह बातचीत कर जल्द ही इसका समाधान निकाल लेंगे। जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी पार्टी लड़ती है, इसलिए सभी लोग मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे और दतिया उप-चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने साफ किया कि भाजपा एक परिवार की तरह है और जल्द ही इस असंतोष को दूर कर सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.