Kaushambi Teacher Video Controversy : TC के लिए स्कूल पहुंचा अभिभावक, फिर महिला प्रिंसिपल ने कर दिया ऐसा कांड… अब 36 सेकंड का VIDEO हो रहा वायरल
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) को लेकर सरकारी स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक अभिभावक के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना का 34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
Kaushambi Teacher Video Controversy / Image Source : SCREENGRAB
- सरकारी स्कूल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू होते ही विवाद और बढ़ गया।
- BSA ने मामले की जांच के आदेश दिए।
कौशांबी : Government School Teacher Beating Parent Video : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सरकारी स्कूल के भीतर मारपीट का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक प्राथमिक विद्यालय की महिला प्रिंसिपल स्कूल परिसर के अंदर ही एक युवक को जूतों से मारती हुई दिखाई दे रही हैं। यह पूरी घटना ब्लॉक मूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय ‘टीका का पूरा’ की है, जिसके सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
ट्रांसफर सर्टिफिकेट के नाम पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, अनुज नाम का यह युवक किसी बच्चे का अभिभावक है और वह अपने बच्चे का ट्रांसफर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए स्कूल पहुंचा था। Kaushambi Teacher Video Controversy : इसी दौरान दस्तावेजों की जांच के समय महिला प्रिंसिपल अनीता देवी और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद तब बढ़ा जब प्रिंसिपल ने पहचान पत्र और बच्चों को स्कूल लाने की बात कही, जबकि युवक का दावा था कि वह दस्तावेज पहले ही जमा कर चुका है।
युवक की जूतों से पिटाई
Teacher Student Viral Video बहस बढ़ने पर जब युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो नाराज प्रिंसिपल ने उसका फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद फोन उठाने को लेकर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें प्रिंसिपल जमीन पर गिर गईं और उन्होंने उठकर गुस्से में युवक की जूतों से पिटाई कर दी।
34 सेकंड का वीडियो वायरल
करीब 34 सेकंड का यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा ने पुष्टि की है कि यह वीडियो काजू ग्राम पंचायत के पास स्थित स्कूल का ही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे के टीसी विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आई है और शिक्षा विभाग ने इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी… पढ़ें वेदर रिपोर्ट
- Gwalior Married Women Rape Case : “पति को छोड़ो, मैं शादी करूँगा…” बहकावे में आकर महिला ने उठाया बड़ा कदम, फिर कार में रिश्तेदार ने कर दिया ऐसा कांड कि उड़ गए होश
- Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष, 50 से अधिक युवक घर में घुसे फिर युवती के साथ…. पढ़ें पूरी खबर

Facebook


