PM Modi Israel Visit: ‘हमने पीएम मोदी को चौंका दिया..’, इजराइली पीएम नेतन्याहू का PM मोदी को लेकर ये हिंदी पोस्ट मचा रहा बवाल, लिखी ये बड़ी बात

PM Modi Israel Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित संयुक्त रात्रिभोज से पहले एक खास सरप्राइज दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Modified Date: February 26, 2026 / 07:23 am IST
Published Date: February 26, 2026 7:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू नें हिन्दी भाषा X पोस्ट कर लिखा
  • हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले मैंने PM मोदी को चौंका दिया
  • पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर प्रधानमंत्री मोदी को चौंकाया

PM Modi Israel Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित संयुक्त रात्रिभोज से पहले एक खास सरप्राइज दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को चौंका दिया। इस अनोखे सांस्कृतिक संकेत को भारत-इजरायल मैत्री की गर्मजोशी और व्यक्तिगत संबंधों की गहराई के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का दूसरा दिन आज होगा

प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। आज दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें रक्षा सहयोग, उन्नत तकनीक, कृषि नवाचार, जल प्रबंधन, व्यापार और निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, मोदी और नेतन्याहू के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जो रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। बीते दिन  उन्होंने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, पूरे भारत के लोगों की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। मेरे लिए ये गर्व का पल है कि मैं भारत का पहला पीएम हूं जो संसद को संबोधित कर रहा हूं। मैं यहां दोबारा आकर बहुत खुश हूं। पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए हमास को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेकसूर नागरिकों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। किसी भी कीमत पर निर्दोषों की हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन भारत शांति लाने की इस प्रक्रिया में हमेशा साथ है। गाजा शांति प्रयास में भारत आपके साथ है।

मोदी बोले- यहूदी भारत में बिना डर के रहते हैं

PM मोदी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी डर, उत्पीड़न या भेदभाव के साथ रहते आए हैं। उन्होंने अपनी आस्था को सुरक्षित रखा है और समाज में पूरी भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि इजराइल की जमीन से भारत का संबंध खून और बलिदान से भी जुड़ा है। फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान इस रीजन में 4 हजार से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने बलिदान दिया था। मोदी ने कहा, “भारत में इजराइल के दृढ़ संकल्प, साहस और उपलब्धियों के प्रति गहरा सम्मान है। आधुनिक राष्ट्र बनने से बहुत पहले भी हमारे संबंध 2 हजार साल से ज्यादा पुराने हैं। बुक ऑफ एस्तेर में भारत को होदू कहा गया है और तलमुद में प्राचीन समय में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख मिलता है।” उन्होंने कहा कि यहूदी व्यापारी समुद्री रास्तों से भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ते हुए भारत आए। वे अवसर और सम्मान की तलाश में आए थे और भारत में आकर हमारे अपने बन गए।

मोदी बोले- भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

इजराइली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने कई देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। हमारी टीमें एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल के बीच संबंधों का दायरा और स्तर दोनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग पहले से ज्यादा व्यापक और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल कई क्षेत्रों में इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।