वर्क फ्रॉम होम ड्यूटी के दौरान ऐसा कांड करते पकड़ा गया पुलिस ऑफिसर, फिर जो हुआ.. 

Ads

Police officer caught making 'pornographic film': होम ड्यूटी के दौरान 30 साल के गॉगन्स, लास वेगास गए थे और पोर्न फिल्मों में उन्होंने परफॉर्म किया था और प्रोड्यूस भी किया था। गॉगन्स ने इसके बाद उन एडल्ट वीडियोज को पब्लिक ट्विटर अकाउंट और एक एडल्ट वेबसाइट पर शेयर किया था।

  •  
  • Publish Date - December 17, 2022 / 08:27 PM IST,
    Updated On - December 17, 2022 / 08:27 PM IST

Police officer caught making 'pornographic film' while on 'work from home' duty

अमेरिका। Police officer caught making ‘pornographic film’: अमेरिका के एरिजोना प्रांत से एक अजीबोरगीब मामला सामने आ रहा है, जहां एक पुलिस अधिकारी पर ड्यूटी पर रहने के दौरान ‘अश्लील फिल्म’ बनाने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर आरोपी पर आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी पर रिको ब्लेज के नाम से पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट करने के आरोप हैं। इस दौरान वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।

‘रिको ब्लेज’ अकाउंट से शेयर करता था वीडियो

एक रिपोर्ट के मुताबिक, होम ड्यूटी के दौरान 30 साल के गॉगन्स, लास वेगास गए थे और पोर्न फिल्मों में उन्होंने परफॉर्म किया था और प्रोड्यूस भी किया था। गॉगन्स ने इसके बाद उन एडल्ट वीडियोज को पब्लिक ट्विटर अकाउंट और एक एडल्ट वेबसाइट पर शेयर किया था। उन्होंने उन विडियोज को ‘रिको ब्लेज’ के नाम से बने अकाउंट से शेयर किया था।

ऑफिसर पर हो रही आंतरिक जांच

फीनिक्स पुलिस विभाग के पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर ने बताया कि होम ड्यूटी के दौरान गॉगन्स को दिन में एक बार रिपोर्ट करना था, लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि गॉगन्स को होम ड्यूटी क्यों दी गई थी। फीनिक्स पुलिस विभाग ने 12 दिसंबर को एक बयान जारी कर बताया कि हमलोग इस बात की पुष्टि करते हैं कि ऑफिसर गॉगन्स पर आंतरिक जांच शुरू हो गई है। जांच से पहले गॉगन्स होम ड्यूटी पर थे। गॉगन्स ने साल 2020 में एकेडमी से ग्रैजुएट होने के बाद फीनिक्स पुलिस विभाग ज्वाइन किया था।

सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे यूजर

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2019 से ही गॉगन्स पोर्न वीडियोज बना रहे थे। जांच के फैसले के बाद रिको ब्लेज के ट्विटर अकाउंट से उनके सपोर्ट में किए गए मैसेज को रीट्वीट किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- मैं हमेशा अपने दोस्त को सपोर्ट करूंगा। मैं आपके लिए निश्चित तौर पर प्रार्थना कर रहा हूं, तो वहीं दूसरे ने लिखा- आपको हमेशा मेरा सपोर्ट रहेगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें