अमेरिका में भारत के राजदूत ने डेमोक्रेटिक सांसदों को जयशंकर की यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी

Ads

अमेरिका में भारत के राजदूत ने डेमोक्रेटिक सांसदों को जयशंकर की यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 01:00 AM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 01:00 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, चार सितंबर (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने डेमोक्रेटिक सांसदों ब्रैड शेरमन और कैथरीन क्लार्क से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए नयी दिल्ली के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

क्वात्रा की अमेरिकी सांसदों के साथ हुई बातचीत में रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।

यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यूक्रेन यात्रा की पृष्ठभूमि में हुई।

क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संसद सदस्य ब्रैड शेरमन के साथ आज रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के क्षेत्र में हमारे गहरे होते संबंधों पर उपयोगी बातचीत हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और उन्हें संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के प्रयासों से अवगत कराया। भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए उनके समर्थन के लिए उनका आभार जताया।’’

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 15वीं बार सदस्य चुने गए शेरमन, सदन की विदेश मामलों और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी समितियों के वरिष्ठ सदस्य हैं।

शुक्रवार सुबह क्वात्रा ने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की व्हिप कैथरीन क्लार्क से मुलाकात की और भारत तथा अमेरिका के बीच बढ़ते ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की।

इन बैठकों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक अमेरिकी संसद की मंजूरी के लिए लंबित है।

यह विधेयक, जिसे पिछले महीने अमेरिकी सीनेट ने पारित किया था, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने वाले देशों, जिनमें चीन और भारत भी शामिल हैं, पर 100 प्रतिशत तक शुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार देने का प्रावधान करता है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन