टेक्सास में यातायात जांच के दौरान पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी

टेक्सास में यातायात जांच के दौरान पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी

टेक्सास में यातायात जांच के दौरान पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 14, 2021 3:37 pm IST

बर्लेसन (अमेरिका), 14 अप्रैल (एपी) अमेरिका के टेक्सास में एक पुलिस अधिकारी को बुधवार तड़के यातायात जांच के दौरान कई गोलियां मारी गईं। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कहा कि गोलीबारी बुधवार सुबह लगभग 4:15 बजे डलास से लगभग 45 मील (70 किलोमीटर) दक्षिण पश्चिम स्थित बर्लेसन में हुई।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी को फोर्ट वर्थ अस्पताल ले जाया गया और उनकी स्थिति के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है।

हाल के हफ्तों में टेक्सास के कानून प्रवर्तन अधिकारी पर गोलीबारी की यह चौथी घटना है।

ऑस्टिन के एक पुलिस अधिकारी को शुक्रवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

एपी कृष्ण पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में