पोम्पिओ ने कहा: वह कोविड-19 संक्रमित नहीं पाये गये हैं

पोम्पिओ ने कहा: वह कोविड-19 संक्रमित नहीं पाये गये हैं

पोम्पिओ ने कहा: वह कोविड-19 संक्रमित नहीं पाये गये हैं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 2, 2020 1:51 pm IST

वाशिंगटन, दो अक्टूबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि डुब्रोव्निक उतरने से 20 मिनट पहले विमान में जांच कराने पर वह और उनकी पत्नी कोविड-19 संक्रमित नहीं पाये गये।

उन्होंने कहा कि दो सप्ताह में उनकी यह चौथी कोरोना वायरस जांच है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया था कि वह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं।

पोम्पिओ ने कहा कि वह पिछली बार 15 सितंबर को व्हाइट हाउस में इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच संबंधों को सामान्य बनाने को लेकर करार पर दस्तखत के सिलसिले में ट्रंप से मिले थे।

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि वह शनिवार की अपनी फ्लोरिडा और रविवार की अपनी एशिया यात्रा पर एहतियात के तौर पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति और पहली महिला के लिए प्रार्थना कर रह हैं और हमें उनके शीघ्र स्वस्थ हो जाने की आस है।’’

एपी राजकुमार उमा

उमा


लेखक के बारे में