ईरान पर दिन में हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया: अमेरिका

ईरान पर दिन में हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया: अमेरिका

ईरान पर दिन में हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया: अमेरिका
Modified Date: July 15, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: July 15, 2026 4:20 pm IST

दुबई, 15 जुलाई (एपी) अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने दिन के समय ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया है।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने ऑनलाइन जारी एक बयान में इन हमलों की शुरुआत की पुष्टि की।

हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरान पर केवल रात के समय हमले किए थे।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा, ‘‘इन हमलों का उद्देश्य उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल ईरानी बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने के लिए किया है।’’

ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम समझौता लगभग निष्प्रभावी हो चुका है।

एपी अमित अविनाश

अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में