पोप लियो चौदहवें ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो से औचक मुलाकात की

पोप लियो चौदहवें ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो से औचक मुलाकात की

पोप लियो चौदहवें ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो से औचक मुलाकात की
Modified Date: January 12, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: January 12, 2026 9:27 pm IST

रोम, 12 जनवरी (एपी) पोप लियो चौदहवें ने सोमवार को वेटिकन में वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात की।

यह बैठक पोप के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की सूची में शामिल नहीं थी। बाद में वेटिकन ने अपने दैनिक बुलेटिन में बिना किसी विस्तृत विवरण के इस मुलाकात की जानकारी दी।

दिसंबर में नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण करने के लिए सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद मचाडो फिलहाल यूरोप और अमेरिका के दौरे पर हैं।

पोप लियो ने वेनेजुएला को एक स्वतंत्र देश बनाए रखने का आह्वान किया है। यह अपील अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को काराकास स्थित उनके आवास से पकड़ने और नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क ले जाने के बाद आई।

लियो ने कहा था कि वह वेनेजुएला के घटनाक्रम पर ‘गहरी चिंता’ के साथ नजर रख रहे हैं और उन्होंने इस लातिन अमेरिकी देश में मानवीय एवं नागरिक अधिकारों की सुरक्षा का आग्रह किया था।

अमेरिका के रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक प्रशासनों द्वारा समर्थित वेनेजुएला का विपक्ष वर्षों से मादुरो को हटाकर अपने किसी नेता को सत्ता सौंपने और इस तेल समृद्ध देश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए संघर्षरत था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यभार संभालने की अनुमति देकर उन्हें बड़ा झटका दिया।

इस बीच, मचाडो सहित अधिकतर विपक्षी नेता या तो निर्वासन में हैं या जेल में हैं।

एपी सुमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में