राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वस्थ और जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं : चिकित्सक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वस्थ और जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं : चिकित्सक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वस्थ और जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं : चिकित्सक
Modified Date: May 30, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: May 30, 2026 10:24 am IST

वाशिंगटन, 30 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चिकित्सक ने कहा है कि मंगलवार को ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ में राष्ट्रपति की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसके मुताबिक उनका ‘‘स्वास्थ्य बेहतर’’ स्थिति में है।

उन्होंने बताया कि ट्रंप सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए ‘‘पूरी तरह सक्षम’’ हैं।

डॉ. सीन बार्बाबेला द्वारा शुक्रवार देर रात जारी चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप का सीटी स्कैन किया गया तथा हृदय संबंधी जांच, कैंसर जांच और अन्य निवारक स्वास्थ्य आकलन किए गए।

ट्रंप (79) ने मंगलवार को तीन घंटे की जांच के बाद कहा कि सब कुछ ‘बिल्कुल सही’ रहा।

रिपोर्ट में ट्रंप के हाथों पर नीले निशान का भी जिक्र है, इसमें इन्हें ‘‘बार-बार हाथ मिलाने से कोमल ऊतकों में होने वाली मामूली जलन’’ बताया गया है।

इसके अनुसार, यह ‘‘’एस्पिरिन थेरेपी’ का एक सामान्य और हानिरहित दुष्प्रभाव’’ भी है।

पिछले साल व्हाइट हाउस ने बताया था कि ट्रंप ‘क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी’ से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैरों में खून जमा हो जाता है। उनकी हालिया जांच रिपोर्ट में पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन का जिक्र है, लेकिन साथ ही कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

एपी प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में