राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा थैंक्यू इंडिया, मोदी बोले ‘मुश्किल वक्त दोस्तों को करीब लाता है’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा थैंक्यू इंडिया, मोदी बोले 'मुश्किल वक्त दोस्तों को करीब लाता है'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा थैंक्यू इंडिया, मोदी बोले ‘मुश्किल वक्त दोस्तों को करीब लाता है’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 9, 2020 6:33 am IST

नईदिल्ली। कोरोना वायरस से जूझ रहे देशों के मुश्किल वक्त में हिंदुस्तान पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया है, भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात को मंजूरी दे दी है जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्यू इंडिया कहा है, वहीं अमेरिका के धन्यवाद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है और कहा है कि ऐसे समय दोस्तों को करीब लाते हैं।

ये भी पढ़ें:कोरोना से जंग के लिए अब तक तक सबसे बड़ा दान, ट्विटर के सीईओ ने किया ये ऐलान..

मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पर लिखा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैं आपकी बात से पूरी तरह से सहमत हूं, ऐसे समय दोस्तों को करीब लाते हैं, भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत है, भारत कोरोना (COVID-19) के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, हम इस पर एक साथ जीतेंगे।’

ये भी पढ़ें: ब्राजील के पीएम ने ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ को बताया ‘संजीवनी बूटी’…

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘मुश्किल हालात में दोस्तों के बीच और सहयोग की जरूरत पड़ती है, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर फैसला लेने के लिए भारत और उसके लोगों को धन्यवाद। इसे हम कभी नहीं भुला सकते, इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया।’

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: पंजाब प्रांत के जेल में बंद 50 कैदी कोरोना पॉजिटिव, ये ह…

हालांकि, इस बयान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा था कि अगर भारत हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई नहीं करता है, तो वह उनपर जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं, इस बयान के 24 घंटे बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सुर बदल दिए थे, उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर उनकी मदद की, वह काफी शानदार हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com