नेपाल में प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, उल्लंघन के मामले बढ़ने पर रिपोर्ट में चिता जताई गई

नेपाल में प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, उल्लंघन के मामले बढ़ने पर रिपोर्ट में चिता जताई गई

नेपाल में प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, उल्लंघन के मामले बढ़ने पर रिपोर्ट में चिता जताई गई
Modified Date: May 3, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: May 3, 2026 11:05 pm IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, तीन मई (भाषा) नेपाल में पिछले एक वर्ष के दौरान प्रेस स्वतंत्रता के उल्लंघन की लगभग 100 घटनाएं सामने आईं। रविवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

प्रेस स्वतंत्रता के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘फ्रीडम फोरम नेपाल’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक मई 2025 से 30 अप्रैल 2026 के बीच नेपाल में प्रेस स्वतंत्रता के उल्लंघन की 97 घटनाएं सामने आईं, जिनमें 145 मीडियाकर्मी और 20 मीडिया संस्थान प्रभावित हुए। पिछले साल दर्ज की गई घटनाओं की संख्या 65 थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के समय में पत्रकारों को धमकी दिए जाने, हमले और उनके काम में बाधा डालने की घटनाएं बढ़ी हैं।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ नेपाली जर्नलिस्ट्स (एफएनजे) ने मैतीघर मंडला में रैली निकाली।

रैली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य मनोज द्विवेदी ने प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मानवाधिकारों के लिए बेहद जरूरी बताया।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में