PM Modi Israel Visit News: दो दिवसीय इजराइल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, इस दिन होंगे रवाना, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi Israel Visit News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रहेंगे। सूत्रों के तरफ से इस दौरे के बारे

PM Modi Israel Visit News: दो दिवसीय इजराइल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, इस दिन होंगे रवाना, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi Israel Visit News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 16, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: February 16, 2026 6:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दो दिवसीय इजराइल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
  • 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रहेंगे पीएम।
  • इज़राइली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर सकते हैं पीएम।

PM Modi Israel Visit News: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रहेंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को संपन्न ‘‘कॉन्फ्रेंस ऑफ प्रेसिडेंट्स ऑफ मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशंस’’ को संबोधित करते हुए मोदी की यात्रा की घोषणा की। (PM Modi Israel Visit News) नेतन्याहू ने कहा, “संसद में संबोधन प्रस्तावित है। अगले सप्ताह यहां कौन आ रहे हैं? नरेन्द्र मोदी।” उन्होंने कहा, “इज़राइल और भारत के बीच गहरी साझेदारी है और हम विभिन्न प्रकार के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं। आप जानते हैं कि भारत कोई छोटा देश नहीं है। इसकी आबादी 1.4 अरब है। भारत अत्यंत शक्तिशाली और अत्यंत लोकप्रिय है।”

इज़राइली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर सकते है पीएम मोदी

PM Modi Israel Visit News: एक सूत्र ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा “संक्षिप्त (25 से 26 फरवरी तक) रहने की संभावना है”, लेकिन “इसका प्रभाव गहरा होगा, क्योंकि पीएम मोदी को न केवल इज़राइल में, बल्कि दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल है।” यात्रा का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और इस दौरान मोदी के इज़राइली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने की (PM Modi Israel Visit News) ने संभावना है। समझा जाता है कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के सभी मुद्दों को उठाएंगे। पीएम मोदी की यह इज़राइल की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह जुलाई 2017 में इज़राइल गए थे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यहूदी राष्ट्र की पहली यात्रा थी। भारतीय प्रधानमंत्री की यह उच्च स्तरीय यात्रा दोनों पक्षों के बीच हाल में हुई कई मंत्रिस्तरीय यात्राओं के बाद हो रही है।

इजराइल के मंत्री कर चुके हैं भारत का दौरा

PM Modi Israel Visit News: इज़राइल के पर्यटन मंत्री हैम काट्ज, अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री निर बरकत, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री अवी डिचर तथा वित्त मंत्री बेज़ालेल स्मोट्रिच ने पिछले वर्ष भारत का दौरा किया था। दोनों रणनीतिक साझेदार देश मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्मोट्रिच की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने (PM Modi Israel Visit News) ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की नवंबर में इज़राइल यात्रा के दौरान एफटीए के लिए ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ (कार्य के दायरे) पर सहमति बनी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी कर चुके हैं इजराइल का दौरा

PM Modi Israel Visit News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिसंबर में इज़राइल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नेतन्याहू, राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग, विदेश मंत्री गिदोन सार और बरकत से मुलाकात की थी। नवंबर में भारत और इज़राइल ने रक्षा, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत उन्नत प्रौद्योगिकी साझा कर सह-विकास और सह-उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इज़राइल और भारत के संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की वार्षिक बैठक नवंबर में तेल अवीव में हुई। बैठक की अध्यक्षता इज़राइल के (PM Modi Israel Visit News) ने रक्षा मंत्रालय (आईएमओडी) के महानिदेशक मेजर जनरल (रिजर्व) आमिर बाराम और भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने की थी। बाराम ने बैठक के बाद कहा, “भारत के साथ यह रणनीतिक संवाद दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है। हमारी रणनीतिक साझेदारी परस्पर गहरे विश्वास और साझा सुरक्षा हितों पर आधारित है। हम भारत को प्रथम श्रेणी का रणनीतिक साझेदार मानते हैं और रक्षा, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

दोनों देशो को होगा लाभ

PM Modi Israel Visit News: अलग से, प्रमुख रक्षा उद्योगों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें इज़राइल की उन्नत और अभिनव प्रौद्योगिकियों तथा औद्योगिक-रक्षा साझेदारी को मजबूत करने से जुड़े विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया। एक रक्षा सूत्र ने बताया, “समझौते में सहयोग के (PM Modi Israel Visit News) ने विभिन्न क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त योजना, प्रशिक्षण, रक्षा औद्योगिकी सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास, तकनीकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता में क्षमता निर्माण और साइबर सुरक्षा सहयोग शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “यह उन्नत प्रौद्योगिकी साझा करने में सक्षम बनाएगा और सह-विकास एवं सह-उत्पादन को बढ़ावा देगा।” सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों ने आतंकवाद जैसी साझा चुनौतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.