Punjab Muft Zameen Yojana: अब बेरोजगारों को 5-5 एकड़ जमीन देगी सरकार, वो भी बिल्कुल मुफ्त..! खुद सीएम ने किया ऐलान, पढ़िए क्या है यह योजना

Ads

Punjab Muft Zameen Yojana: पाकिस्तान के पंजाब में मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी और अहम योजना की घोषणा की है।

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 10:17 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 10:17 AM IST

punjab cm/ image source: OBC2222 x handle

HIGHLIGHTS
  • मुफ्त पाँच एकड़ जमीन योजना
  • बेरोजगार परिवारों को सीधा लाभ कृषि
  • आत्मनिर्भरता बढ़ाने की पहल

Punjab Muft Zameen Yojana: पाकिस्तान के पंजाब में मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी और अहम योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत पंजाब सरकार के पास मौजूद लगभग 3 लाख एकड़ सरकारी जमीन में से जरूरतमंद लोगों को 5-5 एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक सहायता देना है जिनके पास रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं है और जो गरीबी से जूझ रहे हैं।

क्या है ये पूरी योजना

इस योजना के लिए पात्रता उन परिवारों को दी जाएगी जिनके पास कोई नियमित रोजगार या आय का स्रोत नहीं है। सरकार इस जमीन को वितरित कर ऐसे परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेगी। उम्मीद की जा रही है कि जमीन मिलने के बाद लाभार्थी कृषि या अन्य छोटे व्यवसायों की शुरुआत कर सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे। स योजना के तहत पंजाब सरकार के पास मौजूद लगभग 3 लाख एकड़ सरकारी जमीन में से जरूरतमंद लोगों को 5-5 एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी।

बेरोजगार परिवारों को सीधा लाभ

यह योजना पंजाब सरकार की पहले से चल रही कल्याणकारी पहलों जैसे ‘निग़बान रमज़ान 2026’ और ‘अपनी छत अपना घर’ जैसी योजनाओं की श्रृंखला का ही हिस्सा है। पाकिस्तान के पंजाब में मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी और अहम योजना की घोषणा की है। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों को सीधे लाभ पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्ग को मजबूत बनाना है। सरकार का दावा है कि यह नया कदम पंजाब में गरीबी कम करने और बेरोजगारी घटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत