रूस में आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन, दक्षिणपूर्व एशिया के नेताओं ने संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई

Ads

रूस में आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन, दक्षिणपूर्व एशिया के नेताओं ने संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 08:12 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 08:12 PM IST

मॉस्को, 18 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के साथ संबंधों की सराहना की।

रूस आसियान के साथ आर्थिक और राजनीतिक संबंध मज़बूत करने के मकसद से दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

रूस के कजान में हुई बैठक में शामिल नेताओं ने रूस और आसियान देशों के बीच ‘‘रणनीतिक साझेदारी’’ को और बढ़ाने पर सहमति जताई।

आसियान देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, पूर्वी तिमोर और वियतनाम शामिल हैं।

रूस-आसियान संबंधों की 35वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए पुतिन ने शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘यह एक रणनीतिक साझेदारी है जो भू-राजनीतिक अशांति के बीच एशिया-प्रशांत में एक आवश्यक स्थिरता कारक के रूप में कार्य करती है।’’

सम्मेलन में हस्ताक्षरित एक घोषणापत्र में, इसमें शामिल नेताओं ने ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के आधार पर एक न्यायपूर्ण और बहुध्रुवीय दुनिया’’ की अपनी साझा आकांक्षा को फिर से दोहराया, जिसका उद्देश्य सभी देशों के लिए आपसी लाभ एवं सम्मान को बढ़ावा देना है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल