Publish Date - August 18, 2026 / 07:20 AM IST,
Updated On - August 18, 2026 / 07:24 AM IST
Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर? किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात /image: AI Generated
HIGHLIGHTS
आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी मोहन यादव कैबिनेट की बैठक
किसानों और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
भोपाल। Mohan Yadav Cabinet Meeting Today:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक (Madhya Pradesh Cabinet Meeting) बुलाई गई है। ये बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। इस दौरान बैठक में सीएम के साथ सभी मंत्री और उनके संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
माना जा रहा है कि यह बैठक (MP Cabinet Meeting Today) किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रदेश के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Mohan Yadav Cabinet Meeting Todayसीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में पिछले बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। यहां देखें फैसलों की जानकारी
14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
औघोगिक सुरक्षा बल खंडवा में गठित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सकारात्मक परिणाम आएं है।
कृषि वर्ष के रुप में ये पूरा वर्ष मनाया जा रहा है।
दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा हैं।जिसको 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास हम कर रहें हैं।
एयर कनेक्टिविटी बढा़ने को लेकर लगातार काम किया जा रहा हैं।
भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रुप में विकसित कर रहे हैं भोपाल से विदिशा फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूरी। 1700 करोड़ से ज्यादा की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा।
सोयाबिन रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
सीहोर के इछावर में 20 हेक्टर भूमि इसके लिए आवंटित की है जो निशुल्क हैं।
रानी दुर्गावति पुरुस्कार और रानी अवंतिका बाई वीरता पुरुस्कार की राशि दो लाख की गई हैं।
देवास के पटाखा फेक्ट्री विस्फोट मामले में जांच के लिए एकल सदस्यी टीम का गठन किया गया हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।