‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ को किताब के रूप में लिखेंगे क्वेंटिन टेरेंटिनो

‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ को किताब के रूप में लिखेंगे क्वेंटिन टेरेंटिनो

‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ को किताब के रूप में लिखेंगे क्वेंटिन टेरेंटिनो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 18, 2020 3:34 pm IST

न्यूयॉर्क, 18 नवंबर (भाषा) फिल्म निर्माता क्वेंटिन टेरेंटिनो अपनी नवीनतम फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ को उपन्यास का रूप देने के लिए प्रकाशन गृह हार्पर कॉलिन्स के साथ आए हैं। फिल्म निर्माता ने प्रकाशन गृह के साथ दो किताबों का करार किया है।

हार्पर कॉलिन्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि किताब की दुनिया में गल्प लिखने का यह, टेरेंटिनो का पहला काम होगा और यह किताब 2021 की गर्मी में प्रकाशित होगी।

यह फिल्म अगस्त, 2019 में दुनिया भर में रिलीज हुई थी और उसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्रैड पिट और अभिनेत्री मार्गोट रोबी सहित हॉलीवुड के कई दिग्गजों ने काम किया था।

इसे 2020 के ऑस्कर समारोह में 10 पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था और अभिनेता ब्रैड पिट सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का पुरस्कार अपने नाम करने में सफल रहे थे। वहीं फिल्म सर्वश्रेष्ठ निर्माण डिजाइन का पुरस्कार भी अपने नाम करने में सफल रही थी।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में