रहमान ने खालिदा जिया को अंतिम विदायी के दौरान सहयोग के लिए यूनुस सरकार का आभार जताया
रहमान ने खालिदा जिया को अंतिम विदायी के दौरान सहयोग के लिए यूनुस सरकार का आभार जताया
ढाका, एक जनवरी (भाषा) बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, सरकारी अधिकारियों, दक्षिण एशियाई देशों के गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों का अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए आभार जताया।
रहमान ने जिया को गरिमापूर्ण अंतिम विदाई सुनिश्चित करने में ‘‘पेशेवर रवैये और समर्पण’’ के लिए नागरिक और सैन्य संस्थानों, कानून प्रवर्तकों, लोक सेवकों और मीडिया पेशेवरों के प्रति भी गहरा आभार व्यक्त किया।
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे की नमाज अदा की गई। नमाज-ए-जनाजा बुधवार दोपहर को मानिक मियां एवेन्यू में अदा की गई। दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति पर प्रभाव रखने वाली जिया का मंगलवार को ढाका में निधन हो गया था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक शोक संदेश पत्र सौंपा था।
जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचने के तुरंत बाद जयशंकर ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिया के सबसे बड़े बेटे रहमान से मुलाकात की और तीन दशकों से अधिक समय तक देश की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखने वाली इस नेता के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।
भाषा
शफीक नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: रहमान ने खालिदा जिया को अंतिम विदायी के दौरान सहयोग के लिए यूनुस सरकार का आभार जताया
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm