गे परेड के दौरान भारतीय मूल के शख्स ने निकाली बंदूक, मास शूटिंग के डर से मची भगदड़

गे परेड के दौरान भारतीय मूल के शख्स ने निकाली बंदूक, मास शूटिंग के डर से मची भगदड़

गे परेड के दौरान भारतीय मूल के शख्स ने निकाली बंदूक, मास शूटिंग के डर से मची भगदड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 10, 2019 2:47 pm IST

वाशिंगटन: गे परेड के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परेड में शामिल होने आए भारतीय मूल के एक शख्स ने लोगों को डराने के लिए बंदूक निकाल ली। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस दौरान उन्होंने गोली चलने की आवाज भी सुनी है, लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Read More: सिपाही का नाम पूछा, थप्पड़ जड़ा और कार का शीशा चढ़ाकर चलती बनी, बीजेपी सांसद के खिलाफ पीड़ित ने दर्ज कराया केस

मिली जानकारी के अनुसार वाशिंगटन डीसी में एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग परेड का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान परेड में शामिल होने आए भारतीय मूल के आफताबजीत सिंह का किसी से बहस हो गया। इसके बाद आफताबजीत ने उसे डराने के लिए बंदूक निकाल ली। बंदूक देखते ही लोगों को हड़कंप मच गया। परेड में शामिल होने आए लोगों में यह अफवाह फैल गया कि मास शूटिंग होने वाली है और इसी डर से लोग वहां से भागने लगे।

Read More: एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में सरकार, निजी कंपनियों से लेगी 3000 करोड़

पुलिस ने बताया कि वाशिंगटन डीसी के पड़ोस में डुपोंट सर्किल में गे परेड का आयोजन किया गया था, इस दौरान भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक भी जब्त कर लिया है। हालांकि आरोपी से जो बंदूक जब्त की गयी वह एक प्रकार की एयर गन है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"