राष्ट्रपति पुतिन का ऐलान: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, कहा- मेरी बेटी को लगाया गया पहला टीका

राष्ट्रपति पुतिन का ऐलान: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, कहा- मेरी बेटी को लगाया गया पहला टीका

राष्ट्रपति पुतिन का ऐलान: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, कहा- मेरी बेटी को लगाया गया पहला टीका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 11, 2020 9:48 am IST

मॉस्को: कोरोना संक्रमण के बीच दुनियाभर के ​लोगों को बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार था, लेकिन रूस ने लोगों के इंतेजार को खत्म करते हुए आज दुनिया पहली वैक्सीन लॉन्च कर दी है। इस बात का ऐलान रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि पहली वैक्सीन उनकी बेटी को लगाया गया है। दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि देश में तैयार की गई कोरोना वायरस की वैक्सीन को हेल्थ मिनिस्ट्री की मंजूरी मिल गई है। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने खुद वैक्सीन ली है या नहीं।

Read More: पूर्व CM रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कांग्रेस ने ED से की जांच की मांग

मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा है कि मेरी बेटी को हल्का बुखार था, जिसके बाद उसे कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब वह बिल्कुल ठीक है। मेरी बेटी ठीक है और बढ़िया महसूस कर रही है। बताया जा हरा है कि वैक्सीन पहले हेल्थ वर्कर्स और बुजुर्गों को दी जाएगी। मॉस्‍को ने कई देशों को भी वैक्‍सीन सप्‍लाई करने की बात कही है। रूस का कहना है कि वह अपने कोरोना टीके का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन सितंबर से शुरू कर सकता है।

Read More: 3 मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदा पिता, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, चारों की मौत

मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एडेनोवायरस को बेस बनाकर यह वैक्‍सीन तैयार की है। रिसर्चर्स का दावा है कि वैक्‍सीन में जो पार्टिकल्‍स यूज हुए हैं, वे खुद को रेप्लिकेट नहीं कर सकते। रिसर्च और मैनुफैक्‍चरिंग में शामिल कई लोगों ने खुद को इस वैक्‍सीन की डोज दी है। कुछ लोगों को वैक्‍सीन की डोज दिए जााने पर बुखार आ सकता है, जिसके लिए पैरासिटामॉल के इस्‍तेमाल की सलाह दी गई है।

Read More: ईको ग्रीन कंपनी और निगम प्रशासन की तनातनी में ‘कचरा’ हो गई सफाई व्यवस्था, जनता के पैसे हो रही बर्बादी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"