‘उमरा वीजा’ लेकर मक्का की यात्रा में जाते हैं पाकिस्तानी, फिर नहीं आते वापस, सउदी ने भिखारियों को लेकर पाकिस्तान को दी चेतावनी

Umrah visas and Pakistani beggars: मंत्रालय ने पाकिस्तानी सरकार से धार्मिक यात्रा की आड़ में भिखारियों को सऊदी अरब की यात्रा करने से रोकने के तरीके खोजने को कहा है।

‘उमरा वीजा’ लेकर मक्का की यात्रा में जाते हैं पाकिस्तानी, फिर नहीं आते वापस, सउदी ने भिखारियों को लेकर पाकिस्तान को दी चेतावनी
Modified Date: September 24, 2024 / 08:22 pm IST
Published Date: September 24, 2024 8:15 pm IST

इस्लामाबाद: Pakistani beggars travel to Mecca under ‘Umrah visa सऊदी अरब ने धार्मिक तीर्थयात्रा की आड़ में राज्य में आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है और इस्लामाबाद से उन्हें खाड़ी देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। यह बात मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए, एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि सऊदी अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि अगर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया, तो इसका पाकिस्तानी उमरा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

read more:  Delhi Crime News : दोस्तों ने मांगी नए फोन की पार्टी, इनकार करने पर साथी को उतार दिया मौत के घाट

सऊदी हज मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

अखबार ने कहा, “सऊदी हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को एक चेतावनी जारी की है, जिसमें पाकिस्तानी भिखारियों को उमरा वीजा के तहत राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।”

इसके जवाब में, पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक “उमरा अधिनियम” पेश करने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य उमरा यात्राओं की सुविधा देने वाली ट्रैवल एजेंसियों को विनियमित करना है, उन्हें कानूनी निगरानी के तहत लाना है।

इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने पाकिस्तानी सरकार से धार्मिक यात्रा की आड़ में भिखारियों को सऊदी अरब की यात्रा करने से रोकने के तरीके खोजने को कहा है।

भिखारियों को सऊदी अरब भेजने वाले माफिया के खिलाफ सख्त कदम

इससे पहले, सऊदी राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की के साथ एक बैठक में, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने उन्हें आश्वासन दिया कि भिखारियों को सऊदी अरब भेजने के लिए जिम्मेदार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को इस नेटवर्क पर नकेल कसने का काम सौंपा गया है, जिसके बारे में मोहसिन ने कहा कि इससे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

read more: बिहार : नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने के लिए पांच जिलों में शुरू किया जाएगा अभियान

उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाकर मांंगते हैं भीख

पाकिस्तानी भिखारी ज़ियारत (तीर्थयात्रा) की आड़ में मध्य पूर्व की यात्रा करते हैं। प्रवासी पाकिस्तानी सचिव जीशान खानजादा ने पिछले साल कहा था कि ज्यादातर लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं और फिर भीख मांगने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।

प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव अरशद महमूद ने पिछले साल बताया था कि कई खाड़ी देशों ने विदेशी पाकिस्तानियों के व्यवहार के बारे में चिंता व्यक्त की है, विशेष रूप से कार्य नैतिकता, दृष्टिकोण और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के क्षेत्रों में।

विदेशों में 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान के

प्रवासी पाकिस्तानी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, विदेशों में पकड़े गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान के हैं।

एफआईए को भिखारियों को सऊदी अरब भेजने के लिए जिम्मेदार माफियाओं पर नकेल कसने का निर्देश दिया गया है। एक महीने पहले एफआईए ने कराची हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से 11 कथित भिखारियों को उतार दिया था। आव्रजन प्रक्रिया के दौरान, एफआईए अधिकारियों ने यात्रियों से पूछताछ की, जिन्होंने स्वीकार किया कि सऊदी अरब जाने का उनका उद्देश्य भीख मांगना था।

read more:  Amazon Great Indian Festival Sale 2024: आ रहा साल का सबसे बड़ा सेल.. 15 हजार से भी कम में मिलेंगे Samsung, Realme के स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स

अधिकांश जेबकतरे पाकिस्तानी नागरिक

पिछले साल सितंबर में, तीर्थयात्रियों के भेष में 16 भिखारियों को सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से उतार दिया गया था और भीख मांगने के लिए खाड़ी साम्राज्य की यात्रा करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

स्थानीय मीडिया में खानजादा के हवाले से कहा गया है कि मक्का की भव्य मस्जिद के भीतर से गिरफ्तार किए गए अधिकांश जेबकतरे पाकिस्तानी नागरिक हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com