Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद

Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद

Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद

Saudi Ras Tanura Refinery/image Source: ANI

Modified Date: March 2, 2026 / 02:16 pm IST
Published Date: March 2, 2026 2:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सऊदी अरामको पर ईरान का ड्रोन हमला
  • रास तनूरा रिफाइनरी धुआं-धुआं
  • तेल सप्लाई पर बड़ा संकट

Saudi Ras Tanura Refinery: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी को ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमले के बाद धुआं-धुआं हो गई। हमले के तुरंत बाद रिफाइनरी को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

सऊदी अरामको की तनूरा रिफाइनरी बंद (Saudi Aramco Attack)

Israel Iran War: सूत्रों के अनुसार हमले में आग कुछ ही क्षेत्रों में लगी थी और इसे तुरंत काबू में कर लिया गया। अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। रास तनूरा रिफाइनरी सऊदी तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है और दुनिया के कई हिस्सों को तेल की आपूर्ति इसी रिफाइनरी से होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रिफाइनरी लंबी अवधि तक बंद रहती है तो पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल जैसी प्रोसेस्ड उत्पादों की सप्लाई घट सकती है जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। रास तनूरा की प्रोसेसिंग क्षमता लगभग 5.5 लाख बैरल प्रति दिन (BPD) है।

ड्रोन हमले से हड़कंप! ( Israel Iran War Update)

Saudi Ras Tanura Refinery: मिडिल ईस्ट पहले ही अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सामना कर रहा है। साथ ही, होर्मुज की जल मार्ग से होकर दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। ऐसे में इस तरह के हमले वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। सऊदी अरब ने अभी तक इस हमले का कोई प्रतिकारात्मक कदम नहीं उठाया है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक यह देख रहे हैं कि रियाद किस रणनीति के तहत इस हमले का जवाब देगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।