दुबई, 20 जुलाई (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात के निकट एक और जहाज पर हमला किया गया है। ब्रिटिश सेना की समुद्री व्यापार अभियान केंद्र (यूकेएमटीओ) ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी।
यूकेएमटीओ के मुताबिक इससे पहले, ओमान के तट के पास एक जहाज़ पर प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) लगने से उसमें आग लग गई थी।
उसने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने जहाज़ छोड़ दिया था। जहाज बहता रहा और घंटों बाद भी उसमें से लपटे निकल रही थी।
अमेरिकी सेना ने ईरान के नियंत्रण वाले इलाके से बचने के लिए जहाजों को ओमान के नजदीक के रास्ते से गुजरने को कहा है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन