NDA Meeting News Today | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: NDA Meeting News Today आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। लेकिन इससे पहले आज संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक (NDA Meeting Today) बुलाई गई। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) से एनडीए में शामिल हुए सांसदों का बैठक में स्वागत किया गया। PM मोदी ने ट्रेड डील की जानकारी दी। बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
NDA Meeting News Today रिजीजू ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दी है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा। सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और किसी भी समझौते में उनका ध्यान रखा जाएगा।
इसके अलावा बैठक में नीट पेपर को लेकर भी मुद्दा उठा। जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो। इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।