होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और टैंकर पर हमला, अमेरिका की ईरान पर बमबारी जारी

Ads

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और टैंकर पर हमला, अमेरिका की ईरान पर बमबारी जारी

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 08:07 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 08:07 AM IST

दुबई, 21 जुलाई (एपी) ईरान ने मंगलवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जिससे चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा। वहीं, अमेरिका लगातार ईरान पर हवाई हमले कर रहा है।

अमेरिका के लगातार 10 रातों तक हुए हवाई हमलों के बावजूद तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। शांतिकाल के दौरान वैश्विक स्तर पर कारोबार होने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता था।

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ने के बीच ईरान के गृह मंत्री बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे। पाकिस्तान इस विवाद में अहम मध्यस्थ माना जाता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि युद्ध खत्म करने के लिए कोई नया समझौता हो सकेगा या नहीं।

दोनों देशों के बीच पिछले महीने हुआ अस्थायी समझौता अब टूट चुका है। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी लगभग रुक गई है।

एपी शफीक खारी

खारी