ईरान मुद्दे पर ट्रंप को राहत, सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने के प्रयास को खारिज किया

ईरान मुद्दे पर ट्रंप को राहत, सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने के प्रयास को खारिज किया

ईरान मुद्दे पर ट्रंप को राहत, सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने के प्रयास को खारिज किया
Modified Date: April 16, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: April 16, 2026 12:56 am IST

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (एपी) रिपब्लिकन बहुमत वाली अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने की डेमोक्रेटिक नेताओं की ताजा कोशिश को खारिज कर दिया।

सीनेट ने उस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया, जिसमें कहा गया था कि जब तक कांग्रेस आगे की कार्रवाई को मंजूरी न दे, तब तक अमेरिका अपने सैनिकों को इस संघर्ष से वापस बुलाए।

उच्च सदन में 47 के मुकाबले 52 मतों से हुआ यह फैसला इस वर्ष चौथी बार है, जब सीनेट ने अपने युद्ध संबंधी अधिकार प्रभावी रूप से राष्ट्रपति को सौंपने का रुख अपनाया है। डेमोक्रेटिक नेताओं का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई न तो कानूनी रूप से सही है और न ही उचित ठहराई जा सकती है।

रिपब्लिकन नेताओं का कहना है कि वे फिलहाल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धकालीन नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखेंगे। उनका तर्क है कि ईरान की परमाणु क्षमताएं और इस समय पीछे हटने के गंभीर जोखिम इस रुख को उचित ठहराते हैं।

हालांकि, पार्टी के भीतर यह आवाज भी उठने लगी है कि संघर्ष का जल्द अंत होना चाहिए।

कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने संकेत दिए हैं कि उनकी नजर आने वाले चुनावों पर है, जो यदि युद्ध लंबा खिंचता है तो राष्ट्रपति के लिए एक अहम कसौटी साबित हो सकते हैं।

एपी

खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में