शंघाई फिल्म महोत्सव में ‘उमराव जान’ सहित सात भारतीय फिल्में दिखाई गईं

शंघाई फिल्म महोत्सव में ‘उमराव जान’ सहित सात भारतीय फिल्में दिखाई गईं

शंघाई फिल्म महोत्सव में ‘उमराव जान’ सहित सात भारतीय फिल्में दिखाई गईं
Modified Date: June 19, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: June 19, 2026 9:22 pm IST

बीजिंग, 19 जून (भाषा) इस साल शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एसआईएफएप) में अलग-अलग श्रेणी में रिकॉर्ड सात भारतीय फिल्में दिखाई गईं।

शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने बताया कि एसआईएफएफ-2026 में जिन भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित किया गया, उनमें ‘हंटर्स मून’, ‘इन व्हिच ऐनी गिव्स इट दोज वन्स’, ‘उमराव जान’, ‘चंदू चैंपियन’, ‘कालीदास-2’, ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटेन ट्रीज’ और ‘फुल प्लेट’ शामिल हैं।

माथुर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एसआईएफएफ-2026 में अलग-अलग श्रेणी में भारत की सात फिल्मों को दिखाया जाना बहुत खुशी की बात है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।”

उन्होंने लिखा, “खास तौर पर ‘हंटर्स मून’ को शुभकामनाएं, जो ‘गोल्डन गोब्लेट’ अवॉर्ड की दौड़ में शामिल है।”

माथुर ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) सदस्य देशों के निमंत्रण पर ‘आसियान फिल्म रेट्रोस्पेक्टिव’ की शुरुआत के मौके पर आयोजित एसआईएफएफ के 28वें संस्करण में हिस्सा लिया।

पिछले साल आयोजित एसआईएफएफ के 27वें संस्करण में सदाबहार फिल्म ‘आवारा’ के डिजिटल रूप से तैयार संस्करण सहित छह भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित किया गया था।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में