जर्मनी में रेलवे स्टेशन के पास हुए विस्फोट में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जर्मनी में रेलवे स्टेशन के पास हुए विस्फोट में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बर्लिन, दो सितंबर (एपी) दक्षिणी जर्मनी के ऑग्सबर्ग के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर एक इमारत के गलियारे में किसी अज्ञात वस्तु में विस्फोट हुआ। इस घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आईं और इमारत की कुछ खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्टेशन के आसपास सड़क पर यातायात और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विस्फोट के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
एपी सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


