BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Shahbaz Sharif Latest Tweet: थर-थर कांप रहा पाकिस्तानी PM शाहबाज़ शरीफ.. स्वीकारते हुए लिखा, “हमारे पांच जगहों पर भारत ने किया हमला’

भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद …

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor

satya prakash
Published: 07 May 2025 | 8:37 amModified: 07 May 2025 | 8:41 am

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor : नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले में भारत ने पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार किया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए 15 दिनों बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कई 9 अलग-अलग ठिकानो पर हुई कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों की मौत हो गई हैं। वही इस हमले की पुष्टि खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान के पांच स्थानों पर कायरतापूर्ण हमले किए हैं। भारत द्वारा किए गए इस युद्ध के कृत्य का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना उच्च है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।

Read More: Cgbse Result 2025 : आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट, सीएम साय इतने बजे करेंगे घोषणा, अपना परिणाम ऐसे चेक सकेंगे विद्यार्थी 

कांग्रेस ने भी दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के आतंकी हमलों पर किये गए सैन्य कार्रवाई पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बारें में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए, और यह नीति हमेशा सर्वोच्च राष्ट्रीय हित से प्रेरित होनी चाहिए।"

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor : उन्होंने आगे लिखा, "यह समय एकता और एकजुटता का है। 22 अप्रैल की रात से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में राष्ट्र की कार्रवाई को लेकर सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।"

ओवैसी ने किया स्वागत

पाकिस्तान के सीमाई इलाकों में मौजूद आतंकी कैम्पो पर किये गये भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!"

तेजस्वी यादव ने लिखा "जय हिंद की सेना"

सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर राजद के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव के प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे।

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor : भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।

हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है।

हिंदुस्तान ज़िंदाबाद! भारतीय सेना ज़िंदाबाद! जय हिंद! #IndianArmy #india"

तीन भारतीयों की मौत

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor : भारतीय सेना ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है। वही अंधाधुंध शेलिंग और गोलीबारी में 3 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से किये गए इस हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जा रहा है।'

वही पाकिस्तानी फायरिंग में मारे गए नागरिकों की पहचान सगरा, मेंढर के रहने वाले मोहम्मद आदिल, बालाकोट तहसील के रहने वाले सलीम हुसैन और मनकोट की निवासी रूबी कौर के तौर पर हुई हैं।

शुभम द्विवेदी के पिता ने जताया आभार

भारत के पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के पिता सैन्य द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि, "मैं लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश के लोगों का दर्द सुना। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को नष्ट किया है, उसके लिए मैं अपनी सेना को धन्यवाद देता हूं। जब से यह खबर सुनी है तब से मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है।"

ऑपरेशन सिन्दूर लाइव अपडेट

भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में करीब 100 आतंकियों की मौत हुई है और 55 से ज्यादा घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

Read Also: Operation sindoor Live Updates: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने किया भारतीय सेना को सलाम.. बनाये हुए हैं हालात पर नजर

Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor : वहीं भारत के तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला करने के बाद भारत में भी विमान सेवा प्रभावित हुई है। इंडिगो की तरफ से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, इंडिगो श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ाने प्रभावित हुई है। इतना ही बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी मौजूदा हवाई प्रतिबंधों से प्रभावित है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Shahbaz Sharif Latest Tweet on Indian Operation Sindoor, Admitted, India has attacked at five places

People also search for:'Peace talks'1947 partition1947 विभाजन1965 war1965 युद्ध1971 war1971 युद्धborder conflictceasefire violationsconflict resolutionCounter-terrorism operationsCross border attackscross border firingDefense analysisDefense strategiesHistorical conflictsindia launches operation sindoorindia operation sindoorindia pakistan historyindia pakistan latest newsindia pakistan relationsIndia Pakistan rivalryindia vs pakistan latestindia-pakistan borderindian armyindian army operation sindoorindian military operationsindo pak warIndo-Pakistan conflictkargil warKashmir issuelatest newsLoC tensionMilitary historymilitary operationsMilitary standoffnational securitynuclear threatoperation sindooroperation sindoor air strikeoperation sindoor indiaoperation sindoor latestoperation sindoor latest news liveoperation sindoor liveoperation sindoor updates liveoperation sindoor videopakistani armyPOK conflictRetaliatory strikesSurgical strikesWar diplomacyWar escalationWar heroesWar historyWar journalismWar memorialsWar politicswar strategyWar timelinewhat is operation sindoorआतंकवाद विरोधी अभियानऐतिहासिक संघर्षऑपरेशन सिंदूरऑपरेशन सिंदूर अपडेट लाइवऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइकऑपरेशन सिंदूर क्या हैऑपरेशन सिंदूर नवीनतमऑपरेशन सिंदूर नवीनतम समाचार लाइवऑपरेशन सिंदूर भारतऑपरेशन सिंदूर लाइवऑपरेशन सिंदूर वीडियोकश्मीर मुद्दाकारगिल युद्धजवाबी हमलेनवीनतम समाचारनियंत्रण रेखा तनावपरमाणु खतरापाकिस्तानी सेनापीओके संघर्षभारत ऑपरेशन सिंदूरभारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कियाभारत पाक युद्धभारत पाकिस्तान इतिहासभारत पाकिस्तान नवीनतम समाचारभारत पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विताभारत पाकिस्तान संघर्षभारत पाकिस्तान संबंधभारत पाकिस्तान सीमाभारत बनाम पाकिस्तान नवीनतमभारतीय सेनाभारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूरभारतीय सैन्य अभियानयुद्ध इतिहासयुद्ध कूटनीतियुद्ध नायकयुद्ध पत्रकारितायुद्ध रणनीतियुद्ध राजनीतियुद्ध वृद्धियुद्ध समयरेखायुद्ध स्मारकरक्षा रणनीतिरक्षा विश्लेषणराष्ट्रीय सुरक्षाशांति वार्तासंघर्ष विराम उल्लंघनसंघर्ष समाधानसर्जिकल स्ट्राइकसीमा पार से गोलीबारीसीमा पार हमलेसीमा संघर्षसैन्य अभियानसैन्य इतिहाससैन्य गतिरोध

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया

रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया

01 Oct 2026 | 8:41 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात

01 Oct 2026 | 8:37 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am