Shehbaz Sharif’s ‘draft’ Tweet: पाकिस्तान के पीएम ने किया किसी और का लिखा X पर पोस्ट? अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘ड्राफ्ट’ ट्वीट, मचा बवाल

Shehbaz Sharif’s ‘draft’ Tweet: पाकिस्तान के पीएम ने किया किसी और का लिखा X पर पोस्ट? अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'ड्राफ्ट' ट्वीट, मचा बवाल

Shehbaz Sharif’s ‘draft’ Tweet: पाकिस्तान के पीएम ने किया किसी और का लिखा X पर पोस्ट? अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘ड्राफ्ट’ ट्वीट, मचा बवाल
Modified Date: April 8, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: April 8, 2026 8:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और ईरान के बीच 2 सप्ताह का युद्धविराम घोषित
  • पाकिस्तान की मध्यस्थता और पीएम शरीफ के पोस्ट पर विवाद
  • ईरान ने युद्धविराम को अपनी शर्तों की जीत बताया

नई दिल्ली: Shehbaz Sharif’s ‘draft’ Tweet मध्य पूर्व एशिया में पिछले 38 दिनों से जारी जंग पर आखिरकार विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात डेडलाइन खत्म होने से पहले इसकी घोषणा कर दी है। संघर्ष विराम में पाकिस्तान की भी अहम भूमिका की बात की जा रही है। लेकिन इस बीच मध्यस्थता का दावा करने वाले पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ के एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने गंभीर बहस छेड़ दी है।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

US Iran Ceasefire For 2 Weeks दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर समय सीमा (डेडलाइन) दो सप्ताह आगे बढ़ाने और कूटनीति को मौका देने का अनुरोध किया था। साथ ही उन्होंने ईरान से सद्भावना के तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने का आग्रह किया। इसी पोस्ट के नीचे एक पोस्ट ऐसा दिखा, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए।

विवाद क्या है?

विवाद तब शुरू हुआ जब शहबाज के पोस्ट की एडिटेड हिस्ट्री पर ध्यान गया। जो स्क्रीनशॉट सामने आया है, उसमें लिखा- Draft – Pakistan’s PM Message on X। यानी ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश।’ ऐसा होना यह केवल एक छोटी सी टेक्निकल गलती थी या कोई बड़ा इशारा?

Image

विवादों में पीएम शरीफ का यह पोस्ट

लेकिन पाकिस्तान पीएम शरीफ का यह पोस्ट जल्द ही विवादों में घिर गया। 7 और 8 अप्रैल की दरमियानी रात 12.46 बजे शरीफ ने जो पोस्ट किया उसमें Draft – Pakistan’s PM Message on ‘X’ लिखा हुआ है। और फिर आगे उनका लंबा सा पोस्ट है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह पोस्ट खुद पीएम शरीफ की ओर से लिखा हुआ नहीं है। बल्कि जिस तरह से Draft मैसेज लिखा है, उससे लग रहा है कि ये पाकिस्तान पीएम शरीफ की टीम की ओर से ड्राफ्टेड मैसेज नहीं बल्कि बाहर से आया ड्राफ्टेड मैसेज लग रहा है।

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान में 40 दिनों तक भीषण युद्ध चलने के बाद आखिरकार युद्ध विराम हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया है। ट्रंप ने जहां, इस सीजफायर के पीछे ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित खोलने के वादे को आधार बनाया है तो वहीं ईरान ने इसे अपने 10 शर्तों वाले प्रस्ताव को मानने को आधार बताते हुए इसे अमेरिका के खिलाफ अपनी जीत करार दिया है।

इन्हें भी पढें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।