उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में संयुक्त सुरक्षा अभियान में छह आतंकवादी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में संयुक्त सुरक्षा अभियान में छह आतंकवादी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में संयुक्त सुरक्षा अभियान में छह आतंकवादी मारे गए
Modified Date: March 15, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: March 15, 2026 7:46 pm IST

पेशावर, 15 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) और कोहाट जिला पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त खुफिया सूचना आधारित अभियान (आईबीओ) चलाया गया।

कोहाट के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शहबाज इलाही ने बताया कि आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि अभियान शनिवार देर रात शुरू हुआ और रविवार तड़के तक चला। खुफिया जानकारी के अनुसार आतंकवादी जिले के लाची तहसील में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

इसके बाद सीटीडी और पुलिस की बड़ी टीम ने इलाके में अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गए।

मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी प्रांत में एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार देर रात डेरा इस्माइल खां जिले के खूंटी पुलिस चौकी पर हमला किया, जिस दौरान हुई गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में