अमेरिका के अर्काबुतला नगर में छह व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के अर्काबुतला नगर में छह व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के अर्काबुतला नगर में छह व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या
Modified Date: February 18, 2023 / 09:12 am IST
Published Date: February 18, 2023 8:27 am IST

अर्काबुतला (अमेरिका), 18 फरवरी (एपी) अमेरिका में मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में विभिन्न स्थानों पर छह व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्राधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है।

प्राधिकारियों ने कहा कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिसिसिपी के जनसुरक्षा विभाग के प्रवक्ता बेली मार्टिन ने टेट काउंटी के अर्काबुतला में हत्याओं की पुष्टि की। काउंटी शेरिफ ब्रैड लांस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये हत्याएं एक दुकान और दो घरों में हुईं।

शेरिफ विभाग की एक प्रशासनिक कर्मचारी कैथरीन किंग ने कहा कि 52 वर्षीय रिचर्ड डेल क्रुम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गवर्नर टेट रीव्स के कार्यालय ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। रीव्स ने एक बयान में कहा, ‘‘इस समय, हम मानते हैं कि आरोपी व्यक्ति ने अपराध को अकेले ही अंजाम दिया। उसका मकसद अभी ज्ञात नहीं है।’’

एपी अमित सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।