Somalia Ship Hijack : बीच समंदर हथियारों से लदा जहाज हाईजैक! 6 भारतीय समेत 10 क्रू मेंबर समुद्री डाकुओं के कब्जे में
सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने तुर्की के हथियारों और सैन्य उपकरणों से लदे एक कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज पर सवार 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
- सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास कार्गो जहाज हाईजैक
- 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय नागरिक शामिल
- तुर्की की नौसेना ने युद्धपोत, हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी बढ़ाई
पुंटलैंड : Somalia Ship Hijack : सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज ‘M/V LUTUF’ को बीच समुद्र में हाईजैक कर लिया है। बता दें की इस जहाज में तुर्की के हथियार, कम्यूनिकेशन और सैटेलाइट उपकरण लदे हुए थे, जिन्हें मोगादिशु स्थित तुर्की की मिलिट्री ट्रेनिंग फैसिलिटी ले जाया जा रहा था। इस अपहृत जहाज पर सवार 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
6 भारतीय कब्ज़े में
पुंटलैंड के ईल जिले से लगभग 3.5 नॉटिकल मील दूर जब्त किए गए इस जहाज पर भारतीय क्रू मेंबर्स के अलावा एक तुर्की नागरिक, एक जॉर्जियाई और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की की नौसेना हरकत में आ गई और उसके दो युद्धपोत, हेलीकॉप्टर व ड्रोन इलाके की निगरानी करने लगे।
दो चार लोग घायल
मंगलवार को जब दो संदिग्धों को ले जा रही एक छोटी नाव इस जहाज के पास पहुंची, तो वापसी के दौरान उस पर हवाई हमला किया गया, जिसमें चार लोग मारे गए और दो घायल हो गए। Somalia Ship Hijack : इसके अलावा, सोमाली समुद्री डाकुओं ने यमन के मुकल्ला बंदरगाह से निकले तंजानियाई तेल टैंकर ‘एमटी असाना’ का भी अपहरण कर उसे बारी क्षेत्र के तटीय जलक्षेत्र में रोक रखा है।सोमालिया के समुद्री क्षेत्र में एक के बाद एक जहाजों के अपहरण की इन घटनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

Facebook


