मैड्रिड, 27 मई (एपी) स्पेन की पुलिस संभावित वित्तीय गड़बड़ी की जांच के तहत सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के मुख्यालय की तलाशी ले रही है। सिविल गार्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मध्य मैड्रिड में की जा रही यह छापेमारी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की पार्टी के लिए एक और झटका है। उनकी सोशलिस्ट पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गयी है।
सिविल गार्ड ने बताया कि पुलिस को न्यायिक आदेश मिले थे कि वह एक सरकारी कंपनी में शामिल पार्टी के एक पूर्व सदस्य के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की राष्ट्रीय न्यायालय की जांच के सिलसिले में सबूत ढूंढें।
पिछले हफ्ते एक अन्य अदालत ने कहा था कि वह सरकारी एयरलाइन की कर्जमाफी में प्रभाव के कथित दुरुपयोग और अन्य संभावित अपराधों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जोस लुइस रोड्रिगेज ज़ापाटेरो के खिलाफ जांच कर रही है। जापाटेरो ने किसी भी प्रकार के अपराध से इनकार किया है।
एपी
राजकुमार मनीषा
मनीषा