‘स्पाइडर-मैन’ अभिनेता जैकब बैटालॉन ने वेरोनिका लियाहोव से की शादी

'स्पाइडर-मैन' अभिनेता जैकब बैटालॉन ने वेरोनिका लियाहोव से की शादी

‘स्पाइडर-मैन’ अभिनेता जैकब बैटालॉन ने वेरोनिका लियाहोव से की शादी
Modified Date: August 1, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: August 1, 2026 9:29 pm IST

लास एंजिलिस, एक अगस्त (भाषा) ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ के अभिनेता जैकब बैटालॉन ने इंटीरियर डिजाइनर वेरोनिका लियाहोव से शादी कर ली है।

मनोरंजन पत्रिका पीपल की खबर के अनुसार, हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान बैटालॉन ने परोक्ष रूप से अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा था, ‘मेरी पत्नी मुझे ‘बिग डॉग’ कहकर बुलाती है। नहीं, वह ऐसा नहीं करती, काश, वह ऐसा करती।’

खबर के मुताबिक, वेरोनिका ने भी अपनी वेबसाइट पर अपना नाम बदलकर वेरोनिका लियाहोव बैटालॉन कर लिया है।

बैटालॉन और वेरोनिका 2019 से साथ हैं और उन्होंने 2025 में सगाई की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा करते हुए सगाई की घोषणा की थी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हमारी नयी जिंदगी की शुरुआत।’

बैटालॉन की नयी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ बृहस्पतिवार को रिलीज हुई। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में